अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे 4 लाख,हुआ केस दर्ज

अश्लील फोटो वायरल की धमकी देकर मांगे चार लाख हुआ केस दर्ज

बस्ती 14 सितंबर 24.
कोतवाली थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात लोगों के ऊपर मुकदमा पंजीकृत करवाया है |
पुलिस को दिए तहरीर में उन्होंने कहा है कि उनके लड़के की लड़की जो अपने पीजी कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है |

उन्होंने आगे कहा है कि 30 जुलाई को किसी अज्ञात व्यक्ति ने मेरे लड़के उसकी लड़की तथा घर के अन्य सदस्यों के नंबर पर बार-बार फोन करके तथा मैसेज भेज कर धमकी दे रहा था कि 4 लाख रुपए दे दो वरना तुम्हारी लड़की का अश्लील वीडियो वायरल कर दूंगा |

मामले में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विजय कुमार दुबे ने तत्काल मामले पर एक्शन लेते हुए जिन नंबर से फोन और मैसेज आ रहे थे उसे साइबर सेल को देते हुए उन नंबरों का डिटेल उपलब्ध करवाने के लिए कहा |
साइबर सेल ने दिए गए नंबरों को ट्रेस किया तो वह रुखसार खातून ऊर्फ मन्तशा, मन्नान खां, सादाब खां, फैजान खां, जहाँआरा, और सलाम खां का निकला |

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विजय कुमार दुबे नें बताया की उपरोक्त 6 व्यक्तियों के नाम मुकदमा पंजीकृत करते हुए मामले की छानबीन की जा रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *