जिले में मिला डेंगू का मरीज

जिले में मिला डेंगू का मरीज

बस्ती 15 सितंबर 24.
जिले के नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक डेंगू पॉजीटिव मरीज मिला है |
घरवालों ने उसे ओपेक कैली अस्पताल में भर्ती करवाया है|

मिली जानकारी के अनुसार एक 19 वर्षीय लड़का अभी कुछ दिनों पहले ही दिल्ली गया था |
दिल्ली पहुंचने के कुछ दिनों बाद ही उसकी तबीयत खराब हो गई, पहले तो उसने एक-दो दिन वैसे ही साधारण बुखार समझ कर बुखार की टैबलेट लेकर खाली |
परंतु जब उसको आराम नहीं हुआ तो वहां पर उसने एक निजी अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया जहां पर डॉक्टर ने उसकी जांच करवाई |

जांच मे डेंगू पॉजिटिव तथा टाइफाइड निकला | दो दिनों तक जब वहां उसने इलाज करवाया और आराम नहीं मिला तो वह आज सुबह घर आ गया |
सूत्रों के अनुसार प्लेटलेट्स कम होने की वजह से मरीज के घर वालों ने उसे घर बुला लिया |

घर पहुंचने पर आज उसका दोबारा खून का जांच कराया गया जिसमें पहले की अपेक्षा प्लेटलेट्स में भारी कमी पाई गई |

परिजनों द्वारा उसे तत्काल ओपेक कैली अस्पताल में दिखाए गया |
स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसको एडमिट कर लिया | जहां पर उसका इलाज चल रहा है |

यहां सबसे खास बात यह है कि डेंगू का बचाव ही एक मात्र इसका इलाज है.

अपने घर के आसपास पानी न जमा होने दें…

मच्छरदानी लगाकर सोए..

ऐसा कपड़ा पहने जो पूरे शरीर को ढकता हो..

कूलर आदि का पानी हर दूसरे तीसरे दिन बदलते रहे…

बुखार होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला चिकित्सालय में दिखाएं..

घरों के आसपास कीटनाशक का छिड़काव करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *