
साइबर ठगों नें उड़ा दिए महिला हेड कांस्टेबल के 10 लाख
वाराणसी 15 सितंबर 24.
जालसाज, पुलिसकर्मियों को भी नहीं बख्श रहे।
पुलिस लाइन के आवासीय कॉलोनी में रहनेवाली महिला हेड कांस्टेबल गीता सिंह खाते से जालसाजों ने दस लाख रुपये उड़ा दिए।
सबसे खास बात यह कि जालसाज पुलिसकर्मियों को भी नहीं बख्श रहे। पुलिस लाइन के आवासीय कॉलोनी में रहनेवाली महिला हेड कांस्टेबल गीता सिंह खाते से जालसाजों ने दस लाख रुपये उड़ा दिए।
भुक्तभोगी ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया।
गीता सिंह के रिटायरमेंट को एक महीना बचा है। बीते छह सितंबर को अनजान नंबर से उन्हें कॉल आई। जालसाज ने खुद को ट्रेजरी आफिस का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनके पेंशन का सेटलमेंट हो गया। उसे ऑनलाइन देख भी सकतीं हैं। इसके लिए उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा।
क्लिक करने के बाद अगले दिन खाते से 10 लाख रुपये निकलने का मैसेज आया।

