आईसीयू में जूते उतारने को कहा तो डॉक्टर को मार कर घायल कर दिया

आईसीयू में जूते उतारने की बात पर डॉक्टर को बुरी तरह मारा

भावनगर 15 सितंबर 24.
गुजरात के भावनगर में एक प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में डॉक्टर पर जानलेवा हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई है |

आरोप है कि पीड़ित डॉक्टर ने आईसीयू में घुसने से पहले तीनों आरोपियों को अपने जूते उतारने के लिए कहा था, जिस पर वे नाराज हो गए, गाली गलौच के बाद पीड़ित को पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया |

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को सिहोर शहर के श्रेया अस्पताल में हमले में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया |

बताते चलें कि यह घटना 12 सितंबर को हुई, जब आरोपी एक महिला का इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे, जिसके सिर में चोट लगी थी |
जब वे आपातकालीन कक्ष में दाखिल हुए, तो डॉक्टर ने उनसे जूते उतारने को कह दिया, इसके बाद उन्होंने डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी |

आरोपियों ने डॉ. जयदीपसिंह गोहिल की पिटाई शुरू कर दी, उन्हें मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया |
उन्होंने आईसीयू में रखी दवाओं और अन्य चिकित्सीय उपकरणों को भी नुकसान पहुंचाया |
इसके बाद वहां मौजूद लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी |

डॉक्टर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहित की धारा 115 (2), 352 और 351 (3) के तहत केस दर्ज किया है |

आरोपियों की पहचान हिरेन डांगर, भवदीप डांगर और कौशिक कुवाडिया के रूप में हुई है |

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है |

इस घटना के बाद डॉक्टरों के बीच नाराजगी देखी गई |
पुलिस से सुरक्षा की मांग की गई है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *