बच्ची ने बिस्तर पर किया पेशाब तो सौतेली मां ने गर्म चम्मच से किया उसका यह हाल

बच्ची ने बिस्तर पर किया टॉयलेट तो सौतेली मां ने गर्म चम्मच से दागा

कोल्हापुर महाराष्ट्र 16 सितंबर 24.

महाराष्ट्र के कोल्हापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां सौतेली मां ने बिस्तर पर पेशाब करने पर 5 साल की बच्ची को गर्म चम्मच से दाग दिया |

बच्ची के पिता ने इसकी पुलिस में शिकायत की है |
बच्ची के पिता का आरोप है कि बेटी के मन में डर पैदा करने के लिए पत्नी उसके शरीर पर थप्पड़ से भी मारती है|

बच्ची के पिता के शिकायत पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया है |
पुलिस का कहना है कि मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी |

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जालना जिले के मूल निवासी शुभम मगरे कोल्हापुर जिले के हातकणंगले तहसील के कासारवाडी गांव में अपनी पत्नी पूजा और पांच वर्षीय बेटी रानी के साथ किराए के मकान में रहते हैं |

शुभम की पूजा से यह दूसरी शादी है |
पहली पत्नी से शुभम की एक बेटी है, जो अपने पिता शुभम के साथ रहना चाहती है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *