शातिर महिलाओं ने लुलु मॉल में भी दिखा दी हाथ की सफाई

लुलु मॉल में महिलाओं ने उड़ाया आभूषण

लखनऊ 16 सितंबर 24.
जिनकी फितरत में चोरी करना है वह कहीं भी जाएं उनकी आदत छूट नहीं और वह कुछ ना कुछ हाथ की सफाई दिखाई देते हैं |
ऐसा ही कुछ मामला लखनऊ के लुलु मॉल में हुआ जहां शॉपिंग करने आई कुछ महिलाओं ने सोने के आभूषण पार कर दिए।
लेकिन शॉप पर लगे सीसीटीवी में महिलाओं की करतूत कैद हो गई।

वही मैनेजर के तारीख के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपित महिलाओं की तलाश कर रही है।

बताते चलें कि
लखनऊ में लुलु मॉल स्थित कल्याण ज्वेलर्स शोरूम में खरीदारी करने आई तीन महिलाओं ने सोने की दो चूडियां पार कर दी।
दुकान पर लगे सीसीटीवी में महिलाओं की करतूत कैद हो गई।

अब सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस मुकदमा दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपित महिलाओं की तलाश कर रही है।

पेपर मिल कॉलोनी निवासी पवन कुमार जायसवाल लुलु मॉल स्थित कल्याण ज्वेलर्स स्टोर में मैनेजर हैं। पवन के मुताबिक बुधवार शाम को शोरूम में तीन महिलाएं आई।
उन्होंने चूड़ियां दिखाने को कहा। कर्मचारियों द्वारा कई चूड़ियां दिखाने के बाद भी वह कुछ अलग दिखाने की बात कहती रही।
इस बीच एक महिला ने दूसरी महिला को चुपके से दो चूड़ी थमा दी और उसने बैग में रख लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *