
महिला के साथ आगरा कैंट के होटल में लोगों ने किया दुष्कर्म
आगरा 19 सितंबर 24.
विश्व के पर्यटक स्थलों की सूची में अपना एक अलग स्थान रखने वाली ताज नगरी से एक बेहद ही शर्मनाक और नीचता से भरा मामला सामने आया है |
जहां फिरोजाबाद की एक महिला के साथ कैंट क्षेत्र स्थित एक होटल कुछ लोगों ने गैंगरेप किया |
यही नहीं उन लोगों ने उसे गैंगरेप का वीडियो बनाया और बाद में उसे वायरल कर दिया |
प्राप्त खबर के अनुसार बिचपुरी क्षेत्र स्थित एक होटल में फिरोजाबाद की एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ | जिसमें दो लोगों ने बारी बारी से उसके साथ बलात्कार किया और तीसरे ने उसका वीडियो बनाया |
यही नहीं दरिंदों ने घटना के बाद उसका जेवर भी छीन लिए |
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उन्होंने महिला से 80 हजार रुपयों की डिमांड की |
इज्जत बचाने के लिए महिला ने 40 हजार दे भी दिए |
इसके बाद आरोपियों का लालच और बढ़ गया उन्होंने 2 लाख की डिमांड कर दी |
महिला द्वारा मजबूरी जाहिर करने पर उन्होंने वीडियो वायरल कर उसके रिश्तेदारों को भेज दिया|
महिला ने इसकी शिकायत सदर थाना क्षेत्र में की उसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है |


