
जी.पी. दुबे
एनजीवी प्रकाश न्यूज़
नाबालिक खून नींद की गोली खिलाकर किया गैंगरेप उसके बाद…
भदोही 19 सितंबर 24.
गोपीगंज में सत्य प्रकाश बिंद उर्फ गुड्डू नाम का एक युवक एक किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसा कर पहले घर से भगा ले गया,उसके बाद नींद की गोली खिला दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग लड़की से साथ गैंगरेप किया |
उसके बाद डंडे से सिर पर वारकर मौत के घाट उतार दिया |
मामला गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की का अपहरण कर गैंगरेप करने के बाद हत्या कर दी गई |
शव को गंगा में फेंक दिया गया |
इस मामले में पुलिस ने बुधवार को सरायजगदीश से हंडिया निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, इसके अलावा एक किशोर को भी पकड़ा है |
प्राप्त सूचना के अनुसार आरोपी सत्य प्रकाश बिंद उर्फ गुड्डू का ननिहाल गोपीगंज के एक गांव में है |
आरोप है कि 23 अगस्त को वह ननिहाल आया और नाबालिग को भगा ले गया |
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू शुरू की लेकिन परिणाम न निकलने पर इसको लेकर परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर कार्रवाही की मांग की थी |
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि नाबालिग का अपहरण करने के बाद वे पकलोल स्थित एक भवन में ले गए, वहां नींद की गोली खिलाकर गैंगरेप किया |
उसके बाद डंडे से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और पुढ़वा में ले जाकर लाश को गंगा नदी में फेंक दिया |
वही सीओ प्रभात राय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या करने और साक्ष्य नष्ट करने के आधार पर पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है |
हालांकि पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद वारदात के 25 दिन बाद मामले का खुलासा किया गया है |



