उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड बारिश…

जी.पी.दुबे
एनजीवी प्रकाश न्यूज़

उत्तर प्रदेश भारी बारिश से जुड़ी घटनाएं

19 सितंबर 24.
उत्तर प्रदेश में इस साल बारिश का असर असामान्य रहा कहीं कम बारिश तो कहीं इतनी अधिक बारिश हुई
जो राज्य के कई हिस्सों में कहर बरपा रही हैं।
रिकार्ड बारिश ने 40 सालों के पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
इस बारिश से बाढ़ और जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, जन धन दोनों की हानि हुई- बदायूं जिले में एक मकान की छत गिरने से एक युवक की मौत हो गई।

पिलीभीत और आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति है, जहाँ पानी घरों में घुस गया है और बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है।

गाज़ियाबाद में भी एक मकान की छत गिरने से एक महिला की मौत हो गई और उसकी दोनों बेटियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

कासगंज और कन्नौज में भी तेज़ हवाओं के साथ बारिश से पेड़ और बिजली के खंभे गिरने जैसी घटनाएं हुईं, जिससे बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है।

पहाड़ी नदियों से आ रहा पानी के बाढ़ ने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए कई गांवों को जल में विलीन कर दिया |
बारिश से हुई इन घटनाओं के कारण कई जगह स्कूलों में छुट्टियाँ घोषित कर दी गई हैं, और राहत कार्य जारी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *