फायरिंग कि सूचना पर पहुंची पुलिस के ऊपर बदमाश ने किया हमला दो दरोगा सहित एक सिपाही गंभीर रूप से घायल

जी.पी. दुबे

पुलिस टीम पर हमला दो दरोगा एक सिपाही घायल

सहारनपुर 22 सितंबर 24.
गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस के ऊपर हमला में दो दरोगा और एक सिपाही घायल हो गए हैं |

प्राप्त समाचार के अनुसार शनिवार को थाना गागलहेड़ी के कैलाशपुर में स्कूटी से पहुंचे तीन लोगों ने ताबड़ तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और करीब 10 राउंड फायरिंग की |
फायरिंग फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी हमला कर दिया जिसमें दो दरोगा एक सिपाही समेत पांच लोग घायल हो गए |
पुलिस कर देखकर दो लोग फरार हो गई जबकि एक भाग कर एक घर में घुस गया | उसे पकड़ने पहुंची पुलिस के ऊपर बदमाश ने अपने पास के धारदार हथियार से हमला कर दिया |
हमले में दरोगा किशन वीर,प्रवेश शर्मा और सिपाही टुकेश यादव घायल हो गए | सिपाही के मुंह और गले पर धारदार हथियार से हमले के बाद सिपाही के गले से खून की फुहारे छूटने लगी |
तत्काल सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर सिपाही की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *