
अध्यापक ने 10 साल की लड़की के साथ किया अश्लील हरकत
बस्ती 22 सितंबर 24.
हमारे देश में स्कूल को शिक्षा का मंदिर और अध्यापक को उसका पुजारी कहा जाता है , जो वहां पढ़ने आने वाले लड़की और लड़कियों को अच्छी शिक्षा देकर समाज और देश को उन्नत के रास्ते पर ले जाने का कार्य करते हैं |
लेकिन यदि शिक्षा के मंदिर का पुजारी ही गलत हो तो उसे क्या कहा जाए..
मामला ह्ररैया थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कोहल मिश्रा का है जहां पर 9 मई 24 को हुई घटना पर कोर्ट के आदेश पर सहायक अध्यापक विजय वर्मा के खिलाफ कक्षा 5 में पढ़ने वाली एक नाबालिक के साथ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है |
पीड़िता की मां के मुताबिक उसकी पुत्री को आरोपी अध्यापक ने कमरा साफ करने के बहाने उसे कमरे में ले गया और वहां अध्यापक द्वारा उसके साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ करने लगा और जब छात्र अध्यापक की जबरदस्ती करने से लड़की चिल्लाने लगी तो वह उसे छोड़कर भाग गया |
नाबालिक ने घर पहुंच कर अपनी मां से सारी बात बताई और इसकी शिकायत लेकर जब वह तथा उसका लड़का सहायक अध्यापक विजय वर्मा के पास पहुंचा तो अध्यापक द्वारा अभद्र भाषा में जाति सूचक गाली देते हुये जान से मारने की धमकी दी गयी |
पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है |




