जांघ पर लिखा सॉरी पापा मैं हार गई और उसके बाद..

जी. पी. दुबे

बैतूल मध्य प्रदेश 22 सितंबर 24.
ससुराल वालों के उत्पीड़न से परेशान एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली |
प्राप्त समाचार के अनुसार बोरदेही थाना क्षेत्र के बसन्या गांव में रहने वाली शिवानी गाठे की शादी अभी 4 महीने पहले हुई थी | उसने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया,लेकिन उसने मौत के पहले अपनी जाँघ पर मौत का कारण लिख दिया था | जिससे पुलिस को मौत का कारण पता लगाने में काफी आसानी हो गई |


सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी | जांच के दौरान पुलिस ने देखा कि मृतका के जांघ पर मौत का कारण लिखा हुआ है |


जाघ पर लिखे सुसाइड नोट में मृतका ने अपनी मौत का जिम्मेदार पति,सास,जेठ और ननद को बताया था |
मृतका ने लिखा है कि मेरी मौत का कारण मेरा पति,जेठ, ननद और सास है यह सब मुझे प्रतिदिन बहुत मारते हैं | आगे उसने लिखा है सॉरी पापा मैं हार गई हूं , आई लव यू पापा |

पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम करा कर मायके वालों को सौंप दिया |
वही पति,जेठ, सास तथा ननद के ऊपर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस आगे के कार्यवाही करने में जुट गई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *