
जी.पी. दुबे
शांति भंग की आशंका में नगर पुलिस नें 4 महिला सहित 7 लोगों को किया गिरफ्तार
बस्ती 23 सितंबर 24.
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी व अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के आदेश व निर्देश के क्रम में, क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष नगर देवेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक फकरे आलम खान तथा पुलिस टीम द्वारा शांति भंग किया आशंका को देखते हुए चार महिला सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया |
थानाध्यक्ष नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि राजन पुत्र अनिल मिश्रा, मनीष पुत्र अनिल कुमार, विमल कुमार पुत्र स्वर्गीय रामनरेश सभी निवासी ग्राम खजुरिया मिश्र थाना नगर बस्ती व रिचा पत्नी रामकरण, सोनिया पत्नी यशवंत, संगीता पत्नी अशरफी तथा सुनीता पुत्री दुख राम सभी निवासी ग्राम बढ़नी थाना नगर बस्ती को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया |
गिरफ्तार करने वाली टीम में कांस्टेबल तबरेज आलम,बलराम विश्वकर्मा व महिला कांस्टेबल पूजा देवी व पल्लवी शुक्ला शामिल रही |


