28 वर्षीय युवक की नहाते समय तालाब में डूब कर हुई मौत

जी पी दुबे

तालाब में डूब कर 28 वर्षीय युवक की हुई मौत

बस्ती 23 सितंबर 24.
कलवारी थाना क्षेत्र के बैजलपुर ग्राम निवासी एक 28 वर्षीय युवक की नहाते समय तालाब में डूब कर मौत हो गई |

प्राप्त सूचना के अनुसार आज शाम दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा |
डूबते समय उसने बचाओ बचाओ की आवाज लगाई |

पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण जब तक आवाज सुनकर वहां पहुंचते तब तक वह युवक डूब गया था |

बताते चलें कि बैजलपुर गांव के निवासी 28 वर्षीय दिलीप कुमार अपने कुछ साथियों के साथ सोमवार देर शाम तालाब में नहाने गए थे।

नहाने के बाद जब साथियों ने उन्हें चलने के लिए कहा तो दिलीप कुमार ने बाद में आने की बात कही, साथियों के चले जाने के बाद दिलीप कुमार गहरे पानी में डूबने लगे।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह ने पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी और काफी देर बाद जाल में फंसकर युवक की लाश बरामद हुई |

पुलिस ने लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |

वहीं युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *