
जी.पी.दुबे
महाबोधि एक्सप्रेस पर हुआ पथराव , ट्रेन यात्रियों को डराने की चल रही साजिश?
प्रयागराज 24 सितंबर 24.
रेलवे ट्रैक पर पत्थर, गैस सिलेंडर, मोटरसाइकिल आदि चीजों से ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश चल ही रही है कि इसी बीच प्रयागराज में महाबोधि एक्सप्रेस पर पथराव किया गया |
प्राप्त समाचार के अनुसार नई दिल्ली से बिहार के गया जा रही महाबोधि एक्सप्रेस 23 सितंबर की रात 8:45 पर प्रयागराज जंक्शन से गया के लिए रवाना हुई |
अभी वह यमुना पुल के पहले ही पहुंची थी कि उसे पर जमकर पथराव शुरू हो गया जिससे ट्रेन में बैठे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई |
अचानक हुए जमकर पथराव में कई यात्री घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है |
रेलवे प्रशासन ने जीआरपी को जांच कर अराजक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही की निर्देश दिए हैं |


