भाजपा नेत्री सिपाही के साथ फरार

जी.पी. दुबे

भाजपा नेत्री हुई किराएदार के साथ फरार

भदोही 24 सितंबर 24.
भाजपा नेता की पत्नी इसकी उम्र 45 वर्ष तथा उसके दो बच्चे भी हैं जिसमें 20 वर्षीय बेटी तथा 7 वर्ष का बेटा है |
वह किराएदार सिपाही के साथ फरार हो गई |

भाजपा नेता और महिला के पति ने आरोप लगाया है कि सिपाही विनय तिवारी उर्फ राज तिवारी ने एक साल पहले किराए पर रहने के दौरान उनकी पत्नी को ब्लैकमेल करने का प्रयास किया |
उन्होंने कहा कि सिपाही ने पत्नी की अश्लील तस्वीर खींचकर धमकी भी दी थी |
भाजपा नेता ने कहा कि जब उन्होंने सिपाही को अपने घर से निकाल दिया तब भी पत्नी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा |

भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि 28 अगस्त को जब घर में कोई नहीं था तब सिपाही ने महिला नेता को बहला कर फरार होने में मदद की | महिला के पति के अनुसार उनकी पत्नी छोटे बेटे को ही साथ ले गई है |

भाजपा नेता ने पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह ढाई करोड रुपए के जेवर और 4 लाख रुपए नगद लेकर किराएदार सिपाही के साथ भाग गई |
भाजपा नेता ने इस पूरे मामले में कुछ स्थानीय लोगों के शामिल होने का भी आरोप लगाया है |
बरहाल इस मामले में पुलिस ने पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *