
जी. पी.दुबे
लव मैरिज करके भाग गई दूसरे के साथ पहले वाला फंसा दहेज उत्पीड़न में
अलीगढ़ 25 सितंबर 24.
अलीगढ़ जट्टारी में टप्पल क्षेत्र के एक युवक को इलाके की युवती से प्रेम विवाह करना भारी पड़ गया है। प्रेम विवाह के डेढ़ वर्ष बाद युवती गायब हो गई।
मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया।
वहीं पुलिस ने उसे किसी दूसरे के साथ बरामद किया तो युवती ने उस पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा दिया।
हालांकि पुलिस ने दूसरे युवक को सामूहिक दुष्कर्म में जेल तो भेज दिया।
लेकिन युवती से प्रेम विवाह करने वाला युवक व उसका परिवार दहेज उत्पीड़न के मुकदमे से बचाव के लिए भटक रहा है।
प्राप्त समाचार के अनुसार जुलाई के महीने में खेल शुरू हुआ।
युवती के पिता की ओर से टप्पल में अपनी बेटी के दहेज उत्पीड़न, मारपीट, बेटी को गायब करने संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
इस मुकदमे में कहा कि उनकी बेटी ने इलाके के ही युवक से परिवार के मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था। उसके बाद से ही उसका यह कहते हुए उत्पीड़न हो रहा था कि हैसियत के अनुसार मायके से दहेज मगाओ, तभी यहाँ सुकून से रह पाओगी । अ
और ना मानने पर उसे गायब कर दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचनाशुरूकी।
मुकदमे के आधार पर जब पुलिस ने विवेचना शुरू की तो सीसीटीवी की मदद से उसे एक सप्ताह बाद ही क्षेत्र के दूसरे गांव के एक युवक संग बरामद कर लिया।
युवती ने दूसरे युवक पर यह कहते हुए आरोप लगा दिया कि ससुरालियों द्वारा मारपीट की गई थी। वह अपने मायके जा रही थी। तभी इस आरोपी प्रशांत ने उसे अपने एक अन्य साथी मनोज की मदद से पकड़ लिया। दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
पुलिस ने इस बयान के आधार पर प्रशांत को सामूहिक दुष्कर्म की धारा में जेल भेज दिया।
वहीं मनोज की तलाश जारी है। इधर, अब ससुराली खुद पर दर्ज मुकदमे को यह कहते हुए झूठा करार दे रहे हैं कि वह अपनी मर्जी से गई थी। हम पर मुकदमा झूठा लिखवाया गया है। इंस्पेक्टर टप्पल, शीशुपाल सिंह ने कहा कि यह मामला विवेचना में है। युवती को बरामद कर मायके भेज दिया है। बयानों के आधार पर एक आरोपी सामूहिक दुष्कर्म में जेल भेजा है। दूसरे की तलाश है। ससुरालियों पर लगे आरोपों की जांच जारी है।



