पुलिस की हिरासत से अभियुक्त फरार, बजरंग दल और परिजनों ने किया थाने का घेराव

जी. पी. दुबे

बजरंग दल सहित परिजनों ने लालगंज थाने का किया घेराव

बस्ती 26 सितंबर 24.
जिले के सबसे ज्यादा शिकायत वाला थाना लालगंज के हिरासत से कल एक अभियुक्त के फरार होने से सवाल खड़े हो रहे हैं, कि आखिर एक अभियुक्त पुलिस की हिरासत से कैसे फरार हो गया |

जब से सुनील गौड़ नें लालगंज थाने की कमान संभाली है तभी से वह चर्चा में बने हुए हैं |

इसी बात को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और नाबालिक छात्रा के परिजनों नें कल लालगंज थाने का घेराव किया |

लोगों को कहना है की मोटी रकम लेकर थानाध्यक्ष लालगंज सुनील गौड़ द्वारा अभियुक्त नवरत्न को छोड़ दिया गया |

23 सितंबर को पीड़िता के परिजनों द्वारा अभियुक्त नवरत्न को थाने में हाजिर कराया गया था |

यहां सवाल यह भी पैदा होता है कि जब परिजनों द्वारा 23 सितंबर को अभी तो नवरत्न को थाने में हाजिर कराया गया तो आखिर क्या कारण था की पुलिस द्वारा उसे न्यायालय ना भेज कर दो दिनों तक थाने पर ही रखा गया |

यहां बताते चलें की नाबालिक छात्रा के परिजनों ने नवरत्न के खिलाफ नाबालिक छात्रा के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाया था |

पुलिस के अनुसार पेट दर्द और उल्टी का बहाना बनाकर नवरत्न फरार हो गया|

आखिर क्या कारण है कि लालगंज थाना की इतनी शिकायत मिलने के बाद भी थानाध्यक्ष सुनील गौड़ के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है

जिले में सबसे ज्यादा चर्चा में लालगंज थाना तथा उसके अंतर्गत आने वाली चौकियों की ही होती है |

आखिर क्या कारण है कि लालगंज थाने की कमान संभालने के बाद हर दरोगा चर्चा में आ जाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *