बड़ी बहन ने छोटी बहन को बुलाया अपने देवर को प्यार में फसाने के लिए लेकिन उसके बाद..

जी.पी. दुबे

देवर को प्यार में फसाने के लिए छोटी बहन को बुलाया उसके बाद..

नोएडा.
नोएडा से यह कैसा मामला सामने आ रहा है जहां पर बड़ी बहन ने छोटी बहन को अपने देवर को प्यार में फंसने के लिए अपने घर बुलाया |
लेकिन जब छोटी बहन ने उसके देवर के साथ शादी करने से इनकार कर दिया तो वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगी |

पीड़िता ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि वह कन्नौज जिले के गांव के रहने वाली है और जब उसके पिता की मृत्यु हो गई तो बड़ी बहन ने मां को और मुझे अपने साथ रहने के लिए बुला लिया |

बड़ी बहन के घर रहते हुए उसका पड़ोस के एक युवक प्यार का अंकुर फूट गया और धीरे-धीरे वह इतना परवान चढ़ा की दोनों ने चुपके से बगैर किसी को बताएं निकाह कर लिया |

इधर उसकी बड़ी बहन देवर के साथ शादी करने के लिए लगातार दबाव बना रही है और कह रही है तुम्हें हर हाल में मेरे देवर के साथ शादी करना पड़ेगा |

छोटी बहन का कहना है कि वह अभी पढ़ना चाहती है और उसके पति ने इसके लिए उसे परमिशन दे रखा है |

छोटी बहन का कहना है कि लगातार धमकियों से परेशान होकर उसने अपना मोबाइल नंबर बदल दिया लेकिन उसके बाद भी दीदी ने किसी तरह से मेरा मोबाइल नंबर ढूंढ लिया और फिर मुझे फोन पर धमकी देने लगी |

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *