सबसे ज्यादा एनकाउंटर मुलायम सिंह यादव के शासनकाल में हुआ था -ओमप्रकाश राजभर

जी.पी. दुबे

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के ऊपर साधा निशाना

बस्ती 26 सितंबर 24.
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर बस्ती के दौरे पर है और उन्होंने मीडिया से बातचीत में अपनी राय पर वेवाकी से कही |

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के बयान पर निशाना चाहते हुए कहा कि सबसे ज्यादा एनकाउंटर मुलायम सिंह के राज में हुआ था |

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की कटनी और करनी में बहुत फर्क है वह कभी रोहिणी की बात नहीं करते |

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इसके हित में कोटे का फैसला दिया उन्होंने उन्हीं को सड़क पर लाकर भारत बंद करवा दिया |

उन्होंने कहा कि ललितपुर में अखिलेश यादव राजपूत अपराधी के यहां चमचम रसमलाई खाते हैं

उन्होंने कहा कन्नौज,अयोध्या,, मऊ रेप के मामले में समाजवादी पार्टी कुशीनगर जाली नोटों के मामले में भी समाजवादी पार्टी के लोग शामिल हैं |
सपा के लोग यही काम ही करते हैं |

उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन से देश के विकास को गति मिलेगी,
आगे उन्होंने कहा की लोकतंत्र के नाम पर वन नेशन वन इलेक्शन का विरोध करने वाली कांग्रेस लोकतंत्र की सबसे बड़ी हत्यारी पार्टी है उसने इमरजेंसी में लाखों लोगों को जेल भेज दिया था |

राजभर ने कहा कि हम लोग शोषित वंचित समाज को जागरुक कर उनका रोजगार देने का काम कर रहे हैं |

उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा क्या विपक्ष ने सभी को रोजगार दे दिया था यदि दे दिया था तो यह बेरोजगार कहां से आ गए |

राजभर ने कहा कि विपक्ष चाहता है कि प्रदेश में दंगे होते होते रहे |

उन्होंने सपा और कांग्रेस की आलोचना करते हुये कहा कि उनके शासनकाल में बड़े पैमाने पर दंगे होते थे और कर्फ्यू लगते थे |
उन्होंने कहा कि विपक्ष दो मुहा सांप की तरह बात करता है |

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मदरसों की जांच हो रही है 543 मदरसों ने एफिडेविट देकर अपनी मान्यता रद्द करने की अपील की है |
एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि फर्जी नियुक्तियां जो हुई है उनकी जांच चल रही है जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *