
जी.पी. दुबे
बारिश और हवा नें किया मौसम को सुहाना
बस्ती 27 सितंबर 24.
कल से चल रही हो हवा और देर शाम शुरू हुई बारिश में उमेश भरी गर्मी से राहत देते हुए मौसम को सुहाना कर दिया |
जहां बारिश धान की फसलों के लिए संजीवनी का काम कर रही है वहीं बारिश के साथ चल रही तेज हवा धान की फसलों को नुकसान भी पहुंच रहा है |

पूरी रात तेज हवा के साथ बारिश होती रही जो आज सुबह से तेज बारिश में बदल गयी |
मौसम विभाग का कहना है कि अभी अगले 29 सितंबर तक गरज के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है |
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल कहीं हल्की और कहीं गरज के साथ तेज बारिश की संभावना है |
वहीं ग्रामीण क्षेत्र के बुजुर्गों का कहना है कि आज से लग रहा हस्त नक्षत्र (जिसको गांव के लोग हथिया नक्षत्र कहते हैं ) में इस बार ज्यादा बारिश होने की संभावना है |
तेज बारिश के साथ जहां उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है वहीं पूरे बारिश के सीजन में पहली बार ऐसा हुआ है गर्मी नहीं महसूस हो रही है |


