
जी.पी. दुबे
कल बोरी में मिले लाश की हुई पहचान, वरिष्ठ भाजपा नेता पर लगा हत्या का आरोप
बस्ती 27 सितंबर 24.
दुबौलिया थाना क्षेत्र में तटबंध पर मिले बोरी में भरी हुई लाश की पहचान नगर थाना क्षेत्र के रानीपुर बेलाड़ी ग्राम निवासी लक्ष्मण सेना के अध्यक्ष शक्ति सिंह पुत्र रमेश सिंह के रूप में हुई |
मृतक के परिजनों ने लाश की पहचान करते हुए,हत्या का केस दर्ज करवाया है |
पुलिस को दिए हुए लिखित तहरीर में मृतक के भाई विक्रम सिंह पुत्र रमेश सिंह ने कहा कि उनके भाई को खिला पिलाकर तथा उसकी हत्या कर लाश छुपाने हेतु सरयू नदी में ले जाकर फेंक दिया गया, उन्होंने भाजपा नेता और स्वर्गीय राणा कृष्ण किंकर सिंह के पुत्र राणा नागेश के साथ रवि सिंह ,शैलेंद्र सिंह और मनोज शुक्ला तथा 4 अज्ञात पर मुकदमा थाना नगर पर पंजीकृत करवाया है |
उन्होंने आरोप लगाया है भाजपा नेता राणा नागेश प्रताप पुत्र स्वर्गीय राणा कृष्ण किंकर सिंह और सभी नें मिलकर शक्ति सिंह की पीट-पीट कर हत्या कर दी |
थानाध्यक्ष नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि चार नामजद तथा चार अज्ञात मुकदमा पंजीकृत करते हुए पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर रही है |
उन्होंने कहा की लाश की पहचान हो जाने के बाद लाश का आज पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है|
आगे उन्होंने कहा कि हत्या का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चलेगा |
यहां बताते चलें कि मृतक शक्ति सिंह के बाबा पहलवान सिंह के समय से ही आरोपी नागेंद्र के पिता स्वर्गीय कृष्ण किंकर सिंह के साथ दुश्मनी चल रही थी |
शक्ति सिंह के बाबा पहलवान सिंह की हत्या हुई थी और उसका आरोप कृष्ण किंकर सिंह के ऊपर लगा था |
पहलवान सिंह के पुत्र और राम मंदिर ढांचा गिराने आरोपी रमेश सिंह और किंकर सिंह के बीच रंजिश चल रही थी जो बीच में शांत पड़ गई |
*मृतक के परिजनों के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते शक्ति सिंह की हत्या कर लाश को नदी के किनारे बोरे में भरकर फेंक दिया गया* |


