8 महीने से बाप कर रहा था दुष्कर्म, जिससे बयां किया अपना दर्द उसने भी बनाया संबंध

जी. पी. दुबे

13 साल की बेटी से बाप करता था दुष्कर्म

मेरठ 29 सितंबर 24.
मेरठ से ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकार इंसानियत भी शर्मा जाएगी |

यहाँ 13 साल की बेटी के साथ उसका बाप हैवानियत करता था और यह बात जब लड़की नें अपने रिश्तेदार को बताई तो उसने भी उसको ब्लैकमेल कर उसके साथ संबंध बनाए

मामला सरधना थाना क्षेत्र के है जहां एक बाप अपनी 13 वर्षीय लड़की के साथ पिछले 8 महीने से दुष्कर्म कर रहा था |

लड़की नें पिता से पीछा छुड़ाने के लिए अपने एक रिश्तेदार को पूरी बात बताई तो उसने भी उसे ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ संबंध बना डाला |
बाद में उस युवक ने उससे शादी भी कर ली लेकिन वह उसे साथ नहीं रहता था जब मन करता था तो उसके साथ केवल संबंध बनाता था |

पिता की हरकत से मजबूर लड़की ने छोटे भाई के साथ घर छोड़ दिया | उसके बाद जब पिता ने बेटी और बेटे की गायब होने की रिपोर्ट लिखवाई और पुलिस द्वारा रिपोर्ट लिखे जाने के बाद जब तलाश की गई और दोनों मिले तब पूरी बात सामने आई |

लड़की से जब पूछताछ की गई तो उसने सारी बात पुलिस के सामने बताई |

लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके पिता मजदूरी करते हैं,मां शादियों में खाना बनाने का काम करती है |
वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी है और पिछले 8 महीना से उसका बाप उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है | उसने कहा इस नर्क से पीछा छुड़वाने के लिए यह बात उसने अपने एक रिश्तेदार को बताई तो उसने भी उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया |

थाना प्रभारी सरधना प्रताप सिंह ने बताया की बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले पिता और संबंध बनाने तथा गलत तरीके से शादी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *