
जी.पी. दुबे
बारिश नें ढाया कहर लोगों के घरो में भरा पानी
बस्ती 29 सितंबर 24.
तीन दिन हुई बारिश से गली,मोहल्ला और घरों तक में पानी भर गया है |
कलवारी थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ पानी भर जाने के कारण सड़क से नीचे पहले के बने के मकानों में पानी भर जाने के कारण लोग घर से निकलकर सड़क की पटरियों पर रहने को मजबूर है |
राम जानकी मार्ग पर स्थित उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लगभग 50 मीटर पहले उत्तर तरफ रहने वाली इंद्रावती पत्नी जुग्गी लाल बताया कि पूरे घर में पानी भर गया है | खाने-पीने का सामान भी भीग गया है |
उन्होंने बताया कि जानवरों के लिए रखा भूसा भी भीग जाने के कारण उनके चारा की भी परेशानी हो गई है |
उनके पति जुग्गी लाल ने बताया कि हम लोगों को भी खाने पीने की परेशानी हो गई है लेकिन सबसे ज्यादा दिक्कत जानवरों के चारे की है|
घर में पानी भर जाने के कारण अंदर जाने की हिम्मत नहीं हो रही है इसलिए जानवरों को लेकर सड़क पर रह रहा हूं लेकिन अगर बारिश होगी तो दिन तो किसी तरह बीत जाएगा लेकिन रात कहीं पर बैठकर बितानी पडेगी |
यह हाल अकेले इंद्रावती या जुग्गीलाल का नहीं है बल्कि राम जानकी मार्ग पर स्थित अधिकांश घरों का है |
लॉन्ग का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है यही नहीं कुसौरा स्थित विद्युत केंद्र के अंदर पानी भर जाने के कारण क्षेत्र में बिजली की सप्लाई भी बंद है |
वहीं पावर हाउस के अंदर भरे पानी को पंपसेट लगाकर बाहर सड़क पर निकाला जा रहा है |
घरों में पानी भर जाने के कारण भूखे प्यासे आदमियों तथा जानवरों के लिए प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है
यदि एक-दो दिन और बारिश हो गई तो जिन घरों में पानी भरा है और जो पहले से जर्जर है उनका गिरना तय माना जा रहा है |



