महिला ने डायल 112 पर फोन करके कहा मुझे मदद चाहिए और जब पुलिस पहुंची तो..

जी.पी.दुबे

आधी रात को महिला ने डायल 112 पर फोन मिलाया कहा कि मुझे मदद चाहिए उसके बाद..

आगरा 29 सितंबर 24.
टी-शर्ट और जींस पहले एक महिला नें आधी रात को डायल 112 पर फोन मिलाया और कहा मुझे मदद चाहिए |

पुलिस जब मदद करने पहुंची तो देखकर दंग रह गई कि वह और कोई नहीं आगरा की एसीपी सुकन्या शर्मा थी |
असल में एसीपी रात में यह देखने निकली थी की रात में कोई महिला अगर ऑटो से घर जाती है तो वह कितनी सुरक्षित है |
इसलिए वह खुद सादे कपड़ों में ऑटो से हकीकत जानने के लिए निकल पड़ी |
यहां बताते चलें कि आगरा में जल्द ही महिलाओं के लिए वूमेन सेफ लिखे ऑटो चलाई जाने की योजना है|
पुलिस द्वारा 100 ऑटो का सत्यापन करवाया गया है और वह रात में महिलाओं के लिए सुरक्षित है लेकिन किराया उन्हें ही देना होगा |
धीरे-धीरे करके आगरा के सभी ऑटो चालकों का सत्यापन हो किया जाएगा|
असल में पुलिस आयुक्त के रविंदर गौड चाहते हैं कि आधी रात को कोई भी महिला अकेले हो तो उसे डर नहीं लगना चाहिए |
उन्होंने महिला सुरक्षा संबंधी अभियानों की जिम्मेदारी एसीपी सुकन्या शर्मा को दे रखी है |
एसीपी डायल 112 का रिस्पांस टाइम तथा ऑटो में महिला कितनी सुरक्षित है देखने निकली थी |
उन्होंने पुलिस कर्मियों को बताया कि वह रिस्पांस टाइम चेक करने निकली है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *