पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर के ऊपर छात्रा ने लगाया अश्लील हरकत का आरोप

जी.पी. दुबे

पूर्वांचल यूनिवर्सिटी की छात्रा नें प्रोफेसर पर लगाया अश्लील हरकत करने का आरोप

जौनपुर 29 सितंबर 24.
पूर्वांचल यूनिवर्सिटी से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है जहां एक छात्रा ने एक प्रोफेसर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि एक प्रोफेसर द्वारा नियमित रूप से व्हाट्सएप पर चैट और कॉल कर परेशान किया जाता है और कॉलेज में अपने केबिन में बुलाकर मुझसे अश्लील हरकत करते हैं |

विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा छात्रा के आरोप के बाद मामले की जांच करवाई जा रही है |

छात्रा नें इसके आगे भी आरोप लगाया और कहा कि शाम 7:30 से 8 बजे के बीच प्रोफेसर द्वारा नशे में फोन का अनुचित बातें करने और वीडियो कॉल करने का दबाव बनाया जाता है |

आगे छात्र ने बताया कि जब वह उनके कॉल का जवाब नहीं देती या फिर उनके केबिन में बुलाने पर नहीं जाती तो सभी छात्रों के सामने उसे डांट कर तथा उसे अपमानित किया जाता है |

मामले में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति डॉक्टर वंदना सिंह ने छात्रा की उत्पीड़न की जांच करते हुए आगे की जांच के लिए इसे यौन उत्पीड़न सेल के हवाले कर दिया |

वहीं थाना प्रभारी सराय ख्वाजा राज नारायण चौरसिया ने बताया कि जिस प्रोफेसर पर आरोप है वह छुट्टी पर चले गए हैं |

बहरहाल मामला जो भी हो मामले की जांच होकर सच्चाई सामने आनी चाहिए | वही प्रोफेसर का छुट्टी पर चले जाना मामले की सच्चाई पर की कुछ पुष्टि करता है कि मामले में कुछ ना कुछ जरूर है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *