छात्रा की चीख सुन महिला चंडी बन कर आयी उसके बाद यह हुआ

जी. पी. दुबे

बेटी के चिल्लाने की आवाज सुन मां बनी चंडी

आगरा 29 सितंबर 24.
माता-पिता अपने बच्चों के सुरक्षा और भविष्य के लिए हमेशा तैयार रहते हैं |
ऐसा ही एक मामला आगरा से आया है जहां पर अपनी बेटी की चीखने की आवाज सुन मां चंडी बन कर दौड़ी |

हुआ यह की उसकी बेटी को सड़क पर कुछ बदमाशों पकड़ कर घसीट कर कार में बैठाने ले जा रहे थे और वह लड़की चीख चिल्ला रही थी |
लड़की की चीखने की आवाज जब उसकी मां के कानों में गई तो वह हाथ में गडासा ले कर बदमाशों की तरफ दौड़ी | उसका वह रूप देखकर बदमाशों के हौसले भी पस्त हो गए और वह लड़की को छोड़कर भाग गए |
महिला ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी |
पुलिस द्वारा महिला के द्वारा मिले तहरीर के आधार पर प्राथमिकी पंजीकृत करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई |

प्राप्त खबर के अनुसार थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी 12 वर्षीय एक लड़की कस्बे के विद्यालय में कक्षा 6 की छात्रा है | वह 26 सितंबर को छुट्टी के बाद दोपहर 2 बजे के लगभग पैदल घर वापस आ रही थी | तभी चुरारिया गार्डन के पास एक सफेद रंग की इको कार आकर रुकी | उसमें सवार लोगों ने छात्रा को पड़कर गाड़ी में खींचने का प्रयास किया लेकिन छात्रा ने शोर मचा दिया और शोर सुनकर पास ही खेत में काम कर रही महिला दौड़कर मौके पर आ गई और उसने हाथ में गड़ासा लेकर बदमाशों को ललकारा |
यह देख बदमाश छात्रा को छोड़कर धमकी देते हुए भाग गए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *