टोल प्लाजा के पास कार से गिरे अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत

जी.पी. दुबे

टोल प्लाजा के पास कार से गिरे व्यक्ति की हुई मौत

बस्ती 29 सितंबर 24.

27 28 सितंबर की रात चौकड़ी टोल प्लाजा के आगे मारुति कार संख्या यूपी 30 ई 9990 से स्पीड ब्रेकर के आगे एक व्यक्ति गिरा |
कार आगे चली गई और जिसको टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने देखा और उसके पास गए तो देखा उसकी सांसे चल रही थी लेकिन वह बोल नहीं पा रहा था |
उसको तत्काल हाईवे के एंबुलेंस 1033 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ह्ररैया में भर्ती करवाया गया |
उस व्यक्ति की इलाज के दौरान वहां पर मृत्यु हो गई |
पुलिस द्वारा उस अज्ञात व्यक्ति के लाश का पंचनामा भरवा कर लाश को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में पहचान के लिए रखवा दिया गया ताकि उस अज्ञात व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित हो सके |

पुलिस ने टोल प्लाजा के मैनेजर के तारीफ पर थाना छावनी में मुकदमा संख्या 238/2024 धारा 105 बीएनएस के तहत पंजीकृत करते हुए मामले की तहकीकात शुरू कर दी |

सीसीटीवी कैमरे के रिकॉर्ड के अनुसार कर की चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं |

वहीं अज्ञात व्यक्ति की पहचान के लिए सोशल मीडिया सहित विभिन्न अखबारों में व्यक्ति की हुलिया सहित फोटो अपलोड की जा रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *