
जी. पी. दुबे
प्रेमी ने कहा जहर पीने जा रहा हूं प्रेमिका ने रिप्लाई दिया मर जाओ
आगरा 30 सितंबर 24.
थाना एत्मादौला के ट्रांस यमुना कॉलोनी में यह ऐसा मामला आया है जहां पर एक प्रेमी एक शादीशुदा महिला से प्रेम करता था |
एक दिन उसकी शादीशुदा प्रेमिका उससे रूठ गई और वह उसे मनाने का प्रयास करता रहा लेकिन वह नहीं मानी | और अंत में प्रेमी ने प्रेमिका के सामने लाइव सुसाइड कर लिया |
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवक अपने घर के सामने रहने वाली एक शादीशुदा महिला से प्यार करता था |
एक दिन किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया और प्रेमिका रूठ गई |
प्रेमी दिव्यांश ने उसे मनाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी |
उसे मनाने के लिए उसनें फोन किए मैसेज डालें, लेकिन प्रेमिका ना तो फोन रिसीव कर रही थी और ना मैसेज देख रही थी और ना उसका रिप्लाई दे रही थी |
इसके बाद दिव्यांश ने एक दर्द भरा गाना लिखकर भेजा और कहा यह मेरे दिल की बात है मेरे बाद किसको सताओगी
सुसाइड करने के पहले भी प्रेमी द्वारा कई बार प्रेमिका के पास फोन और मैसेज किया गया|
दिव्यांश के सुसाइड करने पहले दोनों के बीच एक बार ऑडियो कॉल हुई जिसमें महिला ने उससे कहा कि मुझे तुमसे बात नहीं करनी है |
उसके बाद महिला ने मैसेज किया कि मुझे अपने हस्बैंड के साथ रहना है|
उसके इस जवाब से दिव्यांश का दिल टूट गया और उसने एक कटोरी में मच्छर मारने वाला स्प्रे को स्प्रे मार मार कर उसके अंदर का जहर निकाला और उसे पी गया | उसका वीडियो भी उसने अपनी प्रेमिका को भेजा |
इस पर भी जब उसकी प्रेमिका नहीं मानी तो उसने फांसी का फंदा तैयार किया और उसका वीडियो बनाकर उसके पास भेजा |
उसके बाद महिला ने मैसेज किया मर जाओ दिव्यांश ने मोबाइल पर अपना लास्ट स्टेटस लगाया मेरे बाद किसको सताओगी और सुसाइड कर लिया |


