बहुचर्चित शक्ति सिंह हत्याकांड में नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता एक नामजद आरोपी को किया गिरफ्तार

जी. पी. दुबे

बहु चर्चित शक्ति सिंह हत्याकांड में एक नामजद अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

बस्ती 30 सितंबर 24.
बहुचर्चित शक्ति सिंह पुत्र रमेश प्रताप सिंह निवासी रानीपुर थाना नगर, बस्ती हत्याकांड में थानाध्यक्ष नगर देवेंद्र सिंह के नेतृत्व पुलिस ने एक नामजद आरोपी मनोज शुक्ला पुत्र किशन शुक्ला निवासी फेंसा थाना दुबौलिया बस्ती को नगहरा तिराहे पर पोखरनी मार्ग से गिरफ्तार किया है |

अभीयुक्त को गिरफ्तार करने में नगर थानाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह के अलावा एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक जनार्दन प्रसाद, स्वाट प्रभारी उमाशंकर त्रिपाठी,सर्विलांस सेल तथा पुलिस शामिल टीम रही |

उक्त जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अभियुक्त मनोज शुक्ला ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया है |
उन्होंने कहा कि बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा नगर पुलिस के अलावा एसओजी, स्वाट तथा सर्विलेंस पुलिस की टीम बनाकर बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं |
उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष नगर देवेंद्र सिंह द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है |

बाकी अभियुक्तों के गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *