सोनूपार चौराहे के समीप पोखरे में युवक की मिली लाश

जी.पी. दुबे

सोनूपार के समीप पोखर में मिली लाश

बस्ती 30 सितंबर 24.
जिले में लाशों के मिलने का सिलसिला रुक नहीं रहा है |
उसी क्रम में आज
कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनूपार चौराहे के समीप और सोनूपार पुलिस चौकी से लगभग 50-60 मीटर की दूरी पर स्थित एक पोखरे से एक व्यक्ति की लाश मिली |

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार पोखरे में काई भरा होने की वजह से लाश के ऊपर काफी मात्रा में काई लगा हुआ था |
लाश मिलने की खबर मिलते ही काफी संख्या में लोगों के भीड़ वहां जुट गई |
सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सोनूपार देव व्रत शर्मा व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राणा देवेंद्र प्रताप सिंह तथा पुलिस ने लाश को पोखरे से निकलवा कर उसकी पहचान करवाने का प्रयास किया |
कुछ ही समय बाद लाश की पहचान नीरज तिवारी पुत्र करुणा प्रसाद तिवारी उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम खखुवा के रूप में हुई |
पुलिस ने लाश का पंचनामा करवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |
वहीं मृतक के घर वालों का कहना है कि नीरज पिछले शनिवार से ही घर से गायब था, हम लोग उसे ढूंढ रहे थे |
परिजनों द्वारा नीरज की हत्या कर लाश को पोखरे में फेंकने की आशंका जाहिर की है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *