
जी.पी.दुबे
बेटे ने रिश्ते को किया शर्मसार
उधम सिंह नगर 1 अक्टूबर 24.
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से एक ऐसा शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है जहां बेटे ने दिव्यांग मां के साथ दरिंदगी कर रिश्तो को शर्मसार कर दिया |
मामले में बड़े बेटे के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ केस पंजीकृत उसे गिरफ्तार करते हुए मां को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है|
प्राप्त समाचार के अनुसार मामला बाजपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक दिव्यांग माँ जिसकी उम्र लगभग 65 वर्ष है वह घर के आंगन में सो रही थी |
तभी उसका छोटा बेटा आया और उसे कमरे में सुलाने के बहाने उठा ले गया और कमरे का दरवाजा बंद कर उसने वारदात को अंजाम दिया |
मां की दर्द भरी आवाज सुनकर बड़ा बेटा पहुंचा और दरवाजा खटखटाने लगा | जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उसने दरवाजा तोड़ दिया और मां को बाहर निकाला |
घटना को लेकर दोनों भाइयों में झगड़ा भी हुआ | इसके बाद बड़े बेटे ने पुलिस को सूचना दी |
सूचना पर पहुंची पुलिस ने छोटे बेटे को गिरफ्तार करते हुए पीड़िता को मेडिकल परीक्षण हेतु अस्पताल भेज दिया |
पुलिस ने मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए छोटे बेटे को जेल भेज दिया |
*9721071175*
