
जी. पी. दुबे
9721071175
सपा नेता मोईद खान के ऊपर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
अयोध्या 3 अक्टूबर 24.
नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप के आरोपी और सपा नेता मोईद खान की मुसीबतें और बढ़ने वाली हैं |
मोईद खान पर बैंक के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है |
मामले की शिकायत भदरसा पंजाब नेशनल बैंक ब्रांच मैनेजर ने की है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोईद खान द्वारा कब्जा की गई पंजाब नेशनल बैंक की भदरसा ब्रांच चल रही थी | जिसकी शिकायत पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक श्री प्रकाश नें पुलिस से की है |
शिकायत में शाखा प्रबंधक ने कहा है कि पंजाब नेशनल बैंक जमीन वह गाटा संख्या 1672 थी जबकि मोईद खान के नाम दर्ज जमीन का गाटा संख्या 1683 है | इसका एग्रीमेंट 15 अक्टूबर 2020 को उपनिबंधक कार्यालय में पंजाब नेशनल बैंक के साथ किया गया था |
इस धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब अयोध्या विकास प्राधिकरण ने मोईद खान के अवैध शॉपिंग कांपलेक्स पर बुलडोजर चलाने की तैयारी की और पंजाब नेशनल बैंक को नोटिस भेजा | उसके बाद यह खुलासा हुआ कि उस जमीन का मालिक मोईद खान नहीं है उसके बाद भी वह बैंक से मोटा किराया वसूल कर रहा था
