रेड क्रॉस सोसायटी नें सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत श्रीवास्तव को अपना प्रवक्ता किया नियुक्त

जी. पी. दुबे
9721071175

सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत श्रीवास्तव रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रवक्ता हुये नियुक्त

बस्ती 3 अक्टूबर 24.
सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत श्रीवास्तव को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है |
रेड क्रॉस सोसाइटी के राज्य शाखा लखनऊ व मुख्य कार्यालय दिल्ली से जारी नियुक्ति पत्र में रंजीत श्रीवास्तव को रेड क्रॉस सोसाइटी का प्रवक्ता नियुक्त करते हुए उनसे लोगों को रेडक्रॉस सोसाइटी व प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी देने हेतु अधिकृत किया गया है |

रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रवक्ता नियुक्त होने के बाद रंजीत श्रीवास्तव ने कहा कि आम आदमी को भी प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी होनी चाहिए |

उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं की बाद की अवधि काफी अहम होती है और इसे ही गोल्डन आवर कहते हैं | इस अवधि में प्राथमिक उपचार व्यक्ति जान बचा सकता है |

ऐसे में हर व्यक्ति को रेड क्रॉस सोसाइटी से जुड़कर प्राथमिक उपचार के तरीके सीखने चाहिए |

यहां बताते चलें कि सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत श्रीवास्तव अब तक सैकड़ो कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को प्राथमिक उपचार के प्रति जागरूक कर रहे हैं |

उन्होंने कहा कि आगे स्कूल और कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं व अध्यापकों को प्राथमिक उपचार की जानकारी देकर उन्हें इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा |

रंजीत श्रीवास्तव ने कहा कि कभी-कभी ऐसा होता है कि चलते-चलते अचानक गिर पड़ते हैं,ऑफिस में कार्य करते-करते अचानक कुर्सी से गिर जाते हैं और उनकी जान चली जाती है | ऐसे लोगों को सीपीआर की जरूरत होती है और बगैर जानकारी के कोई भी सीपीआर नहीं दे सकता है |
उन्होंने कहा ऐसी ही छोटी-छोटी जानकारी लोगों की जान बचा सकती है |
कोई भी अपने यहां कार्यक्रम करवाने या उनसे प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी लेने के लिए 9616997777 पर संपर्क कर सकता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *