बसपा नेता के भाई एवं बेटों ने चाय पानी पिलाने के बहाने बुलाकर किया गैंगरेप

जी.पी. दुबे
97210 711 75

चाय पानी पिलाने के बहाने से महिला को बुलाकर किया रेप, बसपा नेता के बेटे और भाई पर केस दर्ज

बागपत 5 अक्टूबर 24.
बागपत जिले के बसपा नेता और खनन कारोबारी हाजी इकबाल के चारों बेटे और उनके भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली पर एक महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है |
.
मामले को लेकर महिला का कहना है कि उसका पति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में नौकरी करता था | उसके पति की तबीयत खराब हो गई तो वह बागपत आ गई | वह हाजी इकबाल के यूनिवर्सिटी में काम करने लगी |
महिला ने कहा कि काम के दौरान हाजी इकबाल के बेटे वाजिद,जावेद, आलीशान और अफजाल तथा उनके छोटे भाई महमूद अली चाय पानी पिलाने के बहाने उसे बुलाकर उसके साथ रेप किया करते थे | महिला के अनुसार यह पूरी घटना 2021 की है |

3 साल पुराने कांड की अब शिकायत करने के कारण पर महिला ने कहा कि उसे वक्त वह बहुत डरी थी और उसके बीमार पति बहुत बीमार थे इसलिए उसे पैसों की उसे बहुत जरूरत थी | इस कारण उस समय वह केस दर्ज करवाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई |

यहां बताते चलें कि बसपा नेता हाजी इकबाल पर कई मुकदमें दर्ज हैं और वह विदेश में है | वहीं से वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुकदमों को देखते हैं | उनके बेटे और उनका भाई फिलहाल इस समय जेल में बंद है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *