अनियंत्रित ट्रैक्टर नें ले ली मासूम की जान…….

Gyan Prakash Dubey – NGV PRAKASH NEWS

स्कूल से घर लौटते वक्त काल बनकर आया ट्रैक्टर, 6 वर्षीय अभय की मौत से परिवार में कोहराम

कलवारी, बस्ती, 03 फरवरी 2026.

सड़क पर दौड़ रहे ट्रैक्टर जिन्हे अंट्रेंड चालकों द्वारा अनियंत्रित रूप से चलाया जा रहा | जिस पर ना तो परिवहन विभाग और ना पुलिस विभाग द्वारा कोई कार्रवाई की जा रही है | कृषि कार्य के लिए गये अधिकांश ट्रैक्टर का बिजनेस के रूप में उपयोग हो रहा |

ऐसे ही एक अनियंत्रित ट्रैक्टर नें एक मासूम की जान ले ली |
जानकारी के अनुसार कलवारी थाना क्षेत्र के चकदहा गांव में मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कक्षा दो के एक मासूम छात्र की जान चली गई। चकदहा गांव निवासी अजय कुमार का 6 वर्षीय पुत्र अभय सिंह, जो लिटिल फ्लावर स्कूल कलवारी में कक्षा दो का छात्र था, छुट्टी के बाद अपनी मां के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था। जैसे ही मां-बेटा चकदहा कस्बे के पास पहुंचे, तभी लापरवाही से चलाए जा रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में अभय गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कलवारी गजेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायल बच्चे को तत्काल इलाज के लिए बनहरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान अभय ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इकलौते भाई को खोने से बड़ी बहन पायल का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं मां की आंखों के सामने उजड़ा बचपन पूरे गांव को गहरे सदमे में छोड़ गया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष कलवारी ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की गहन जांच जारी है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *