विहिप ने दुर्गा अष्टमी का कार्यक्रम कर बेटियों को जागरूक करने का किया आह्वान

विहिप ने दुर्गा अष्टमी का कार्यक्रम किया आयोजित

विश्व हिन्दू परिषद् हर्रैया..
जिले का दुर्गा अष्टमी कार्य क्रम सनातन ग्लोबल स्कूल हर्रैया में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि आपूर्ति निरीक्षक मधु सिंह, मुख्य वक्ता राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य नीलम सिंह, गोरक्ष प्रांत मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी की पालक कविता त्रिपाठी, चिकित्सक डॉ सीमा शर्मा, सिद्धार्थ नगर की सीडीपीओ प्रियंका पांडेय, विश्व हिन्दू परिषद् की जिला उपाध्यक्ष भारती शुक्ला ,सुषमा त्रिपाठी, ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर तथा मां दुर्गा, भारत माता और अहिल्या बाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पण कर प्रारंभ किया।
मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथि और विश्व हिन्दू परिषद् के विभाग संगठन मंत्री मनीष , जिला अध्यक्ष दिनेश मिश्र, संजीत सिंह, मधुर नारायण शुक्ल ने, पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र गुप्ता, अवधेश कुमार त्रिपाठी, राम बहोर शुक्ल ने शस्त्र पूजन किया। कार्य क्रम का संचालन एवं आचार पद्धति भारती शुक्ला ने किया।

मुख्य अतिथि मधु सिंह ने कहा कि आज के शक्ति पूजा के अवसर पर बालिका को शिक्षा प्रदान करने का संकल्प लेना चाहिए। शास्त्र सबसे बड़ा शस्त्र है। मुख्य वक्ता नीलम सिंह ने कहा कि माताओं को अपने बच्चों को प्रारंभ से ही सहनशीलता और अच्छे संस्कार सिखाना चाहिए। डॉ सीमा शर्मा ने कहा कि हमें बच्चों को अच्छा स्पर्श और बुरे स्पर्श को बता कर उन्हें जागरूक करना चाहिए।
बच्चों को नि:संकोच होकर अपने साथ हुए बुरे व्यवहार को बताने के लिए मानसिक रूप से तैयार करना चाहिए। सिपाही सुगंध लता ने कहा कि लडकियों को अपने साथ बुरे व्यवहार के लिए पुलिस सहायता के लिए 1090,1076 पर संपर्क करना चाहिए। पुलिस सहायता के लिए सदैव तत्पर है। कविता त्रिपाठी ने कहा कि भारत में सदैव महिलाओं और पुरुषों का समान और पारस्परिक विश्वास, सम्मान, सहयोग और एक दूसरे के पूरक के रूप में रहा है।

सीडीपीओ प्रियंका पांडेय ने कहा कि हमें अपने बेटे तथा बेटियों को संस्कार और अनुशासन सिखाने की आवश्यकता है। बेटियों के ऊपर हो रहे अत्याचार के लिए हमारे बेटे जिम्मेदार हैं। बेटे और बेटियों में भेद भाव नहीं कर दोनों को शिक्षा प्राप्त कर आगे बढने का अवसर देना चाहिए। अर्जिता मिश्रा ने कहा कि बेटियों को अपनी सुरक्षा के लिए स्वयं आत्मनिर्भर होना चाहिए।

भारती शुक्ला ने कहा कि बेटियों को भारत में सेना, चिकित्सा, विज्ञान, अंतरिक्ष समाज सेवा आदि सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ कर नाम करने का अवसर मिल रहा है बेटियों को सनातन विरोधी लव जिहाद, लैंड जिहाद आदि कुचक्र से सावधान रहने की आवश्यकता है।

कार्य क्रम में विवेक सिंह, नगर अध्यक्ष संतोष कसौधन,प्रदीप पांडेय, कुंदन, धर्मेन्द्र सिंह, डॉ विनोद कुमार शुक्ल,श्रवण, अमित गुप्ता,माया गुप्ता,देवी वृत्ति त्रिपाठी, आभा सोनी, आशा गुप्ता, मंदाकिनी जायसवाल, अप्सरा त्रिपाठी, मीना, सुनीता, यशोदा, ज्योति, कंचन, पूनम , प्रियंका के अतिरिक्त बड़ी संख्या में बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *