मौलवी ने महिला को शैतान का साया उतारने के लिए बुलाया कमरे में और खुद..

जी.पी. दुबे

बलिया 6 अक्टूबर 24.
शैतान भगाने वाला जब खुद बन गया शैतान |

एक सनसनी खेज मामला बलिया जिले से आया है जहां पर महिला पर शैतान का साया होने की बात कर शैतान भगाने वाला खुद शैतान बन गया |

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक सख्स जो गाजीपुर का रहने वाला था और खुद को मौलवी बता रहा था |
उसने महिला को अपने कमरे में उसके ऊपर से शैतान का साया भगाने के लिए बुलाया |
उसके बाद मौलवी नें उसके साथ अश्लील करते हुए उसको अपने साथ संबंध बनाने और धर्म बदलने के लिए कहा |

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किसी दर्ज कर लिया है | केस दर्ज होने की सूचना मिलती है आरोपी फरार हो गया |

महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि मौलवी शान अहमद गाजीपुर के माटा गांव में दरबार लगता है | मौलवी से उसके ससुराल के लोग बहुत प्रभावित हैं | उसने मेरे ऊपर शैतान होने की बात क्या कर मेरे ससुराल वालों को गुमराह किया |
महिला ने कहा कि पति के कई बार कहने पर वह मार्च में उसके दरबार में गई थी | उसने शैतान के साए से मुक्ति दिलाने के नाम पर अंदर कमरे मेरे साथ अश्लील हरकत की |
आगे महिला ने कहा कि यही नहीं उसने हिंदू देवी देवताओं को अपशब्द कहकर मुझे इस्लाम धर्म ग्रहण करने का दबाव बनाया | मेरे शोर मचाने पर उसने मुझे और मेरे परिवार वालों को खत्म करने की धमकी दी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *