
जी.पी.दुबे
97210 711 75
6 साल के मासूम के दुष्कर्म का आरोपी गया जेल
बस्ती 6 अक्टूबर 24.
मुंडेरवा थाना क्षेत्र में 6 साल के मासूम के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी विकास यादव पुत्र लक्ष्मण यादव निवासी जगदीशपुर गोदमवा मोड थाना मुन्डेरवा बस्ती को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया |
यहां बताते चलें कि 5 अक्टूबर 24 दिन शनिवार को मासूम बच्ची के घर वाले कुछ काम से बाहर गए थे और बच्ची घर में अकेली थी |
उसी दौरान इस गांव का निवासी विकास यादव पोलियो ड्राप पिलाने के बहाने घर में गया और मासूम के साथ दुष्कर्म किया |
मासूम की मां जब घर आई और अंदर गई तो देखा मासूम खून से लथपथ पड़ी है |
परिजन बच्ची को तुरंत लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरवा गये , वहां पर चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू कर दिया |
परिजनों द्वारा इस मामले में पुलिस में विकास यादव पुत्र लक्ष्मण यादव के खिलाफ शिकायत की गई |
जिस पर मुंडेरवा पुलिस ने शिव शंकर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए एवं कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष मुंडेरवा द्वारका प्रसाद चौधरी तथा पुलिस टीम ने अभियुक्त को त्रिमूर्ति तिराहे मुंडेरवा से गिरफ्तार किया |
पुलिस द्वारा अभियुक्त के ऊपर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया|


