सगी मौसेरी बहन को साथ चलने को कहा जब उसने इंकार किया तो कर दिया यह काम

जी. पी. दुबे
9721071175

सगी मौसी की बहन से शादी के लिए कहा इनकार करने पर कर दिया यह काम

बांदा 7 अक्टूबर 24.
अपनी सगी मौसेरी बहन के इनकार पर एक युवक जल्‍लाद बन गया। युवक, कोल्‍डड्रिंक की बोतल में पेट्रोल लाया और उसे बहन पर उड़ेल कर आग लगा दी।

युवती शोर मचाते हुए नाले में कूद गई। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपित की धरपकड़ के लिए पुलिस की तीन टीमें जुट गई हैं।

प्राप्त समाचार के अनुसार
पल्हरी गांव रहने वाली 30 वर्षीय मंजू के पति ने उसे छोड़ दिया है।
वह अपने तीन बच्चों को लेकर मां के घर रहती है।

रविवार रात करीब 8 बजे अछाह गांव निवासी मौसेरा भाई रामबाबू घर आया और साथ चलने को कहा।
मंजू ने जाने से मना कर दिया तो मंजू के ऊपर तेल डालकर आग लगा दी। आरोपित कोल्ड ड्रिंक की बोतल में तेल लाया था।
आग का गोला बनी मंजू बुरी तरह तड़पड़ाने लगी और शोर मचाते हुए बचने के लिए वह नाले में कूद गई।
जहां बाद में उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्‍टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
उपरोक्त बातें मंजू की मां ने रोते हुए बताई |

पुलिस का कहना है कि आरोपित को गिरफ्तार के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह ने बताया कि आरोपित को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं।

यहां बताते चलें कि प्राप्त खबर के अनुसार आरोपी द्वारा अपनी सगी मौसी की बहन मंजू से शादी के लिए कहा जा रहा था लेकिन उसने इनकार कर दिया |
घटना के दिन शाम को वह 8:00 बजे आया और जबरदस्ती मंजू को साथ चलने के लिए कहा और जब उसने इंकार किया तो उसने यह कांड कर दिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *