
जी.पी.दुबे
97210 711 75
थाना नगर की पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
बस्ती 7 अक्टूबर 24.
थाना नगर की पुलिस ने थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया |
मामले में थानाध्यक्ष नगर ने बताया कि अभियुक्त राम गौण पुत्र पप्पू निवासी ग्राम हथीनास थाना कप्तानगंज बस्ती को नगर के बस्ती कलवारी मार्ग पर स्थित राजा की मूर्ति के पास से गिरफ्तार किया गया |
उन्होंने बताया कि अभियुक्त दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहा था |
अभियुक्त के ऊपर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया |

