बहुचर्चित शक्ति सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी राणा नागेश सिंह ने किया कोर्ट में आत्मसमर्पण

जी.पी. दुबे
97210 711 75

बहुचर्चित शक्ति सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी राणा नागेश सिंह न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

बस्ती 7 अक्टूबर 24.
बहुचर्चित शक्ति सिंह पुत्र रमेश प्रताप सिंह निवासी बेलाड़ी,थाना नगर, बस्ती हत्याकांड के मुख्य आरोपी राणा नागेश प्रताप सिंह पुत्र पूर्व विधायक राणा किंकर सिंह निवासी रानीपुर बेलाड़ी थाना नगर बस्ती नें आज पुलिस से छिपते हुए न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया |

यहां बताते चलें कि शक्ति सिंह की हत्या पीट पीट कर दी गई थी और उनकी लाश को सरयू नदी किनारे बंधे के नीचे फेंक दिया गया था |
शक्ति सिंह की लाश 26 सितंबर को दुबौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरयू नदी किनारे बंधे के नीचे मिला था |

मोर्चरी में रखे लाश की पहचान करने के बाद शक्ति सिंह के भाई ने चार नामजद नागेश सिंह, शैलेश सिंह, रवि सिंह और मनोज शुक्ला तथा एक अन्य अज्ञात के नाम नगर पुलिस को तहरीर दिया था |

तारीख के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए थानाध्यक्ष नगर देवेंद्र सिंह ने तत्परता दिखाते हुए तीन नाम जद अभियुक्त मनोज शुक्ला,शैलेश सिंह तथा रवि सिंह को गिरफ्तार कर लिया | तीनों गिरफ्तार अभियुक्त इस समय जेल में है |

वही इस घटना के प्रमुख अभियुक्त राना नागेश सिंह भूमिगत हो गए थे |

पुलिस द्वारा लगातार उनकी लोकेशन ट्रेस की जा रही थी और वह लगातार अपनी लोकेशन बदलते रह रहे थे |

आज उन्होंने पुलिस बल के मौजूदगी में अपने लाव लश्कर के साथ कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया |

वहीं पुलिस के जांच में दो और अभियुक्त का नाम सामने आया है |
इन दोनों को मिलाकर तीन अभियुक्त अभी भी पुलिस के पकड़ से बाहर हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *