शरद कालीन गन्ने की बुवाई के साथ सह फसली का खेती कर किस डबल कमाई कर सकते हैं -गगन पांडे

जीपी दुबे
97210 711 75

शरद कालीन गन्ना बुवाई के साथ सह फसली का खेती करें किसान दुगना होगा लाभ -गगन पांडे

बस्ती 8 अक्टूबर 24.
बजाज चीनी मिल रुधौली के अंतर्गत आने वाले गन्ना क्रय केंद्र करहली,पाकड़डार तथा महासो के गांव गांव चलो अभियान के अंतर्गत कृषक गोष्ठी का आयोजन ग्राम फरदा, कुमहिया,रकसा,जलालपुर, रमवापुर पिकोरा मदारीपुर,बनगांव,कठोलीया गांव में ग्राम कृषक गोष्ठी का आयोजन सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे के द्वारा किया गया |

उन्होंने गोष्ठी में उपस्थित किसानों को शरद कालीन गन्ना बुवाई के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि आप लोग ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रफल में शरद कालीन गन्ना की बुवाई करें |
उन्होंने कहा कि गन्ना की बुवाई ट्रेच विधि से ही करें और साथ में सह फसली की खेती करें |
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आपकी आमदनी दुगनी हो जाएगी | इसके लिए किसान पीली सरसों,लाही,चना,मटर,आलू, गोभी,टमाटर, लहसुन, भिंडी, धनिया, प्याज, राजमा,बाकला, मूली,पालक, सोया, मेथी की बुवाई कर सकते हैं |
जिससे आपकी आमदनी दुगनी हो जाएगी |
गगन पांडे ने कहा कि शरद कालीन करने की बुवाई की पर्ची मिलों द्वारा गन्ने के पेड़ी की मिलती है |
उन्होंने देखा कि शरद कालीन में बोने से रोग लगने की संभावना कम होती है साथ ही प्राकृतिक आपदा से भी किसान का कम से कम नुकसान होता है |
उन्होंने कहा कि शरद कालीन बुवाई से सिंचाई कम लगती है तथा मजदूर की भी कमी नहीं रहती एवं बीज ताजा एवं स्वस्थ रहता है |
उन्होंने कहा कि अधिक उत्पादन देने वाली गन्ना प्रजाति 150 23,0118,13235, 0138 14201 की बुवाई किसान कर सकते हैं |
गोष्ठी में गगन पांडे के अलावा कृषक हनुमान चौधरी, सुरेश चंद्र,विजय कुमार,प्रेमचंद ने भी अपने विचार व्यक्त किया |

बस्ती जिले के ग्राम गोइरी के किसान सूर्यनाथ चौधरी द्वारा शरद कालीन गन्ने की बुवाई कर 18 से 19 फीट लंबाई तक का गन्ने की फसल तैयार किए हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *