
जी.पी. दुबे
97210 711 75
सपा के पूर्व विधायक की बड़ी मुश्किलें
मुरादाबाद 10 अक्टूबर 24.
समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक हाजी रिजवान की मुश्किलें अब बढ़ सकती है |
यहां बताते चलें कि पिछले दिनों सपा के नेताओं ने कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं के वोट काटे जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया था |
अब भाजपा नेता की शिकायत पर हाजी रिजवान और उनके परिवार पर पुलिस ने केस पंजीकृत किया है |
मामले को लेकर पूर्व विधायक हाजी रिजवान और उनके परिवार वालों के खिलाफ धोखाधड़ी, चुनाव में धाधली और समुदाय विशेष की लोगों को प्रदर्शन एवं अपराध के लिए उकसाने के आरोप में केस पंजीकृत किया गया है |
पूर्व विधायक हाजी रिजवान पर यह भी आरोप है कि उन्होंने एक ही फोटो से दो-दो वोट बनवा दिए और प्रदर्शन कर माहौल खराब करने की कोशिश किया |


