बेहद सनसनीखेज रूप से- नाबालिक का अपहरण गैंगरेप फिर ढकेल दिया गया देह व्यापार के धंधे में..

डोंबिवली में नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप, जबरन गर्भपात और देह व्यापार में धकेला, चार आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के डोंबिवली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का पहले अपहरण किया गया, फिर उसके साथ कई बार बलात्कार हुआ और जब वह गर्भवती हुई तो उसका जबरन गर्भपात कराया गया। इसके बाद पीड़िता को देह व्यापार में धकेल दिया गया। इस मामले के सामने आने के बाद तिलक नगर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपनी मां और बहन के साथ डोंबिवली में रहती थी। उसकी मां खाद्य सामग्री बेचने का काम करती है। इसी दौरान मसाले बेचने वाला आशुतोष राजपूत उनके घर आता-जाता था। आशुतोष ने धीरे-धीरे नाबालिग से नजदीकियां बढ़ाई। 10वीं की परीक्षा के बाद जब लड़की का अपनी मां से विवाद हुआ, तो वह आशुतोष के पास चली गई।

इसके बाद आशुतोष ने नाबालिग को एक कमरे में कैद कर उसके साथ कई बार बलात्कार किया। जब वह गर्भवती हुई तो उसे एक महिला के घर ले जाकर जबरन गर्भपात कराया गया। इसके बाद मुस्कान शेख नाम की महिला और उसके पति के पास ले जाया गया, जहां उसे देह व्यापार में धकेल दिया गया। वहां उसका लगातार यौन शोषण होता रहा।

करीब दो महीने तक जब लड़की वापस नहीं लौटी, तो मां को शक हुआ। आशुतोष मां को लगातार गुमराह करता रहा कि उसकी बेटी शहर में देखी गई है। आखिरकार मां ने तिलक नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच कर ग्रामीण इलाके में एक घर से पीड़िता को मुक्त कराया। उसके बयान के आधार पर मुस्कान शेख, उसके पति और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि मुस्कान शेख के खिलाफ पहले से ही PITA एक्ट के तहत मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी आशुतोष राजपूत की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गहराई से जांच
की जा रही है |
NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *