दशहरे के दिन क्यों खाते हैं जलेबी आखिर इस त्योहार से क्या है इसका संबंध

Gyan Prakash Dubey

दशहरा के दिन क्यों खाते हैं जलेबी आखिर क्या है इसका कारण

आखिर दशहरे के दिन जलेबी क्यों कहते हैं और इसका दशहरा और भगवान राम से क्या संबंध है |
दशहरा के दिन जलेबी खाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है |.
प्राचीन परंपरा के अनुसार जलेबी और पान के बिना दशहरा का त्योहार अधूरा है इसलिए दशहरे दिन लोग घरों में स्वादिष्ट पकवान बनते हैं जलेबी भी खाते हैं |

मान्यताओं के अनुसार जब रावण का दहन किया जाता है तो जलेबी खाकर हम अपनी खुशी जाहिर करते हैं | इस दिन जलेबी के अलावा कई जगहों पर दही और चीनी भी खाई जाती है |

लोक मान्यताओं के अनुसार भगवान राम को शशकुली नमक मिठाई बहुत पसंद थी |
जिसे आज जलेबी कहां जाता है | ऐसा कहा जाता है कि भगवान राम ने इसे ही खाकर रावण पर अपनी जीत का जश्न मनाया था |
इसी मान्यता के कारण लोग इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं | हालांकि शास्त्रों में इससे कोई विशेष संबंध नहीं बताया गया है |
दशहरे के दिन जलेबी के अलावा पान व फाफड़ा खाने की भी परंपरा है ||

इसके अलावा कई संस्कृतियों में सुपारी को स्वास्थ्य, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है इसलिए दशहरे पर इसे भी खाना शुभ माना जाता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *