प्रेमी ने प्रेमिका के बच्चे के सामने कांटा प्रेमिका का गला

जी.पी.दुबे

 *97210 71175*

बच्चों के सामने ही प्रेमिका का कांटा गला

मेरठ 14 अक्टूबर 24.
परतापुर की काशी गांव में रविवार देश शाम एक सनसनी खेज मामला सामने आया है जहां पर पड़ोसी युवक नें महिला की उसके तीन वर्षीय बच्चे के सामने ही गला काट दिया |

यही नहीं वह उसके 3 साल के बच्चे को लेकर फरार भी हो गया |

प्राप्त जानकारी के अनुसार परतापुर के काशी गांव की निवासी महिला नजराना रविवार की शाम को अपने 3 वर्षीय बेटे को लेकर मेरठ जाने के लिए निकली थी

नजराना ने पड़ोसियों से बताया था कि वह मायके जा रही है|

नजराना मायके की बजाय परतापुर रेलवे स्टेशन के समीप गन्ने के खेत में घायल अवस्था में मिली |

ग्रामीणों ने उसे देखकर पुलिस को सूचना दी |
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया |

पूछताछ में महिला ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक सालिम ने चाकू से गर्दन काटकर और उसके बच्चे को लेकर फरार हो गया |

वहीं पुलिस की जांच दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है |
मामले में पुलिस अधीक्षक विपिन ताड़ा ने बताया कि 30 वर्षीय नजराना का निकाह काशी गांव निवासी निजाम से हुआ था | दोनों का एक तीन वर्षीय बेटा भी है | निजाम बाहर रहकर नौकरी करता है |

वहीं जांच में यह मामला सामने आया कि नजराना और सालिम का आपस में प्रेम संबंध है और किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था जिसके बाद नजराना के ऊपर सालिम ने कातिलाना हमला किया |

पुलिस ने सालिम को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *