नाबालिक के साथ घर में घुसकर जबरदस्ती बलात्कार विरोध करने पर डीजल डालकर लगा दिया आग

जी.पी.दुबे

97210 711 75

नाबालिक के साथ जबरिया बलात्कार किसी से ना कह दे इसलिए डीजल डालकर लगा दिया आग

बस्ती 15 अक्टूबर 24.
बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से ऐसा मामला सामने आया है जहां 17 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के एक युवक ने घर में घुस कर उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार की घटना को अंजाम दिया |

लड़की के विरोध करने पर उसको मार डालने की नीयत से घर में रखा डीजल उसके ऊपर डालकर आग लगा दिया |

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 1 अक्टूबर की है | शाम 5 बजे के लगभग घर में लड़की को अकेला पाकर गांव का ही शंकर गौड़ घर में घुस गया और लड़की के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया |

लड़की के विरोध करने पर वह किसी से कहना दे यह सोचकर उसने घर में रखा डीजल उसके ऊपर उलट दिया और आग लगा दिया |

आग से लड़की बुरी तरह झुलस गई और उसका इलाज इस समय लखनऊ में चल रहा है |

लड़की के पिता के तहरीर के आधार पर कप्तानगंज पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *