बहराइच की घटना के बाद बस्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर

जी.पी. दुबे

97210 711 75

बहराइच की घटना को देखते हुए बस्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर

बस्ती 15 अक्टूबर 24.
बहराइच में दुर्गा पूजा के दौरान मूर्ति विसर्जन की समय हुए बवाल को देखते हुए बस्ती प्रशासन भी पूरी तरह एक्टिव नजर आ रहा है |

यहां बताते चलें कि बस्ती सदर में क्षेत्र में दुर्गा पूजा की मूर्तियों का विसर्जन अश्विन पक्ष पूर्णिमा को होता है |
उसके अनुसार 17 अक्टूबर को मूर्तियों का विसर्जन होगा |

पड़ोसी जिले बहराइच में हुये घटना को देखते हुए जिले के आला अधिकारी लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति बनाए हुए हैं तथा उसे पर पैनी नजर रखे हैं |

प्रशासन के सतर्कता का आलम यह है कि जिलाधिकारी रवीश गुप्ता और पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा प्रतिदिन सदर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया जा रहा है |

सोमवार को जिलाधिकारी रवीश गुप्ता तथा पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह तथा क्षेत्राधिकार सदर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी के साथ प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राणा देवेंद्र प्रताप सिंह तथा पुलिस फोर्स के साथ सिविल लाइन से गांधीनगर तक पैदल मार्च किया गया |

उसके बाद इसकी कमान संभाली क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने उन्होंने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राणा देवेंद्र प्रताप सिंह तथा पुलिस बल के साथ कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पैदल मार्च किया गया |

उसके बाद की कमान अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने संभाली और उन्होंने न केवल मीडिया के माध्यम से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा अपितु पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के साथ मीटिंग कर उनका कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए उनकी ब्रीफिंग किया |
यही नहीं रात में अपर पुलिस अधीक्षक ने अपर जिलाधिकारी तेजपाल चौहान के साथ मेला क्षेत्र का भ्रमण कर कानून व्यवस्था पर पास से नजर रखते हुए ड्यूटी कर रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके ड्यूटी के प्रति आवश्यक निर्देश भी दिए |

आज सुबह पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने क्षेत्राधिकारी सदर सतेंद्र भूषण तिवारी के साथ पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में थाना अध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह तथा पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण कर शांत एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया |
यही नहीं उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों तथा दुर्गा पूजा पंडालों में उपस्थित कमेटी सदस्यों को आवश्यक निर्देश भी दिए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *