महिला बाउंसर से कंपनी के संचालक ने किया दुष्कर्म

जी.पी.दुबे

97210 711 75

महिला बाउंसर का अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

लखनऊ 15 अक्टूबर 24.
प्रदेश की राजधानी में महिलाओं और बच्चियों के ऊपर अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है |

ताजा मामला एक सिक्योरिटी सर्विस काहे जहां उसके संचालक अमित ने अपनी ही कंपनी के माध्यम से काम कर रही महिला बाउंसर को ब्लैकमेल करती हुई अपनी हवस का शिकार बना डाला |

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के साथ शाहजहांपुर गई थी | जहां पर उन्हें कंपनी की तरफ से होटल में रोका गया था |

होटल के बाथरूम में नहाने के दौरान अमित द्वारा चुपके से नेकेड अवस्था में उसका वीडियो बनाया गया और उसके बाद अचानक बाथरूम में घुस गया |

अमित द्वारा महिला बाउंसर को वीडियो के पति के पास भेजने की धमकी देकर लखनऊ के लालबाग स्थित होटल हेवन स्क्वायर में उसे ले जाकर उसके साथ रेप किया | इतना ही नहीं वह रेप का वीडियो भी बना लिया |

महिला बाउंसर सब सहती रही |
अमित नें जब उसने उसे फिर बुलाया तो महिला नें इनकार कर दिया |
उसके बाद अमित ने रेप का वीडियो और बाथरूम का नग्न अवस्था का वीडियो उसके पति के पास भेज दिया |
महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया |
वही जब पुलिस ने उसके मोबाइल की जांच की तो उसके मोबाइल में और भी कई अश्लील वीडियो मिली, जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *